
नई दिल्ली। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फ बिघलने की वजह से समूचा उत्तर भारत सर्द हवाओं की जद में है।
सबसे बुरा हाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाको का है। यहां लगातार गिर रहे मौसम के पारे ने लोगों की तौबा करा दी है।
वही, गुरुवार को छाई धुंध की चादर ने पूरीदिल्ली-एनसीआर को ढक लिया। इसके साथ ही दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया।
गुरुवार सुबह दिलली का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं का प्रकोप जारी है। यही वजह है कि बेसहारा लोगों को मजबूरन रैन बसेरों में शरण लेनी पड़ रही है।
दिल्ली में जगह-जगह लोगों को जलते अलाव में हाथ सेकते देखे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों सर्दी सताती रहेगी।
मौसम विशेषज्ञों का तो यहां तक कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते सरकार ने सभी स्कूलों को 2 दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है। सरकार के आदेशानुसार 19 और 20 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का तापमान बुधवार सुबह सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि पिछले 16 सालों में दिसंबर में सबसे कम तापमान रहा।
Updated on:
19 Dec 2019 12:23 pm
Published on:
19 Dec 2019 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
