20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi: अब घर बैठे पाएं ड्राइविंग लाइसेंस-आरसी, फेसलेस ट्रांसपोर्ट सर्विस का उठाएं फायदा

अब ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर आरसी तक के लिए नहीं काटने होंगे आरटीओ के चक्कर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविेंद केजरीवाल ने लॉन्च की फेसलेस ट्रांसपोर्ट सेवा
2 min read
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Aug 11, 2021

Delhi Faceless transport service

नई दिल्ली। अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस ( Driving License ) के लिए परेशान हो रहे हैं। या वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ( RC ) मिलने में समय लग रहा है। या फिर अन्य किसी कारण से बार-बार आरटीओ ( RTO ) के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब दिल्लीवासियों को आरटीओ से जुड़े किसी भी काम के लिए दफ्तर तक जाने की जरूरत नही है। ऐसे सभी दस्‍तावेज अब RTO की वेबसाइट (www.transport.delhi.gov.in) से हासिल किए जा सकते हैं।

वाहनों से जुड़े डॉक्टयुमेंट्स आरटीओ की वेबसाइट से हासिल किए जा सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नबंर ( Helpline Number ) 1076 भी जारी किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को फेसलेस ट्रांसपोर्ट सेवा लॉन्च की।

सारे विभागों के अंदर सबकुछ ऑनलाइन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को फेसलेस ट्रांसपोर्ट सर्विस लॉन्च करते हुए कहा कि, अब सारे विभागों के अंदर सबकुछ ऑनलाइन होगा।

Faceless Transport सर्विस के जरिए लर्निंग DL
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले दिल्ली परिवहन विभाग की फेसलेस योजना के तहत 11 अगस्त से घर बैठे ही ऑनलाइन लर्निंग डीएल की परीक्षा दे पाएंगे।

ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के लिए दिल्ली के सेंट्रल जोन के सराय काले खां और दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार आरटीओ कार्यालय में ट्रायल के तौर पर इसकी शुरुआत हो चुकी है।

जबकि बाकी आरटीओ कार्यालय में भी तैयारी कर ली गई है। केजरीवाल सरकार ने इसे आजादी की 75वीं वर्षगांव का तोहफा करार दिया है।

विभाग की 33 सेवाएं मिलेंगी फेसलेस
फेसलेस ट्रांसपोर्ट सर्विसिज के तहत घर बैठे ही लाइसेंस रिन्युअल करवाया जा सकेगा। फेसलेस ट्रांसपोर्ट सर्विस के तहत 33 सेवाएं मिलेंगी। परमानेंट ड्राइविंग टेस्ट और गाड़ी की फिटनेस टेस्ट को छोड़कर ज्यादातर सुविधाएं इस सिस्टम के दायरे में हैं।
- ड्राइविंग लाइसेंस रिन्युअल
- डुप्लीकेट लाइसेंस
- चेंज ऑफ एड्रेस
- डीएल रिप्लेसमेंट
- ट्रांसफर ऑफ ओनरशिप
- डुप्लीकेट आरसी
- चेंज ऑफ एड्रेस
- एनओसी
- रोड टैक्स कलेक्शन
- रीटेंशन
- गुड्स वीकल के लिए फ्रेस परमिट
- डुप्लीकेट परमिट
- ट्रांसफर ऑफ परमिट
- परमिट सरेंडर
- ट्रेड सर्टिफिकेट और रिन्युअल ऑफ टीसी जैसी सेवाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।

4 एमएलओ दफ्तर होंगे बंद
इन परिवहन सेवाओं के फेसलेस होते ही दिल्ली के चार एमएलओ ऑफिस बंद हो जाएंगे। इनमें सराय काले खां, आईपी एस्टेट, वसंत विहार और जनकपुरी के नाम शामिल हैं।

ऐसे करना होगा आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदकों को अपना आधार नंबर देना होगा। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी मिलेगा, जिसे ई केवाईसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

हाइपोथिकेशन को छोड़ अन्य किसी अन्य दस्तावेज के लिए आवेदक को दस्तावेज अपलोड नहीं करना होगा।
तैयार होने पर ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, परमिट स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे जाएंगे। SMS सेवा से भी लिंक के जरिए दस्तावेज डाउनलोड किए जा सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग