
दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है मनिंदर सिंह।
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन लाल किला हिंसा में शामिल दिल्ली निवासी मनिंदर सिंह ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलसा किया है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से जारी पूछताछ के दौरान मनिंदर सिंह उर्फ मोनी ने बताया कि वह किसान आंदोलन को लेकर फेसबुक पर भड़काव पोस्ट से प्रभावित था। उसी के बाद से सिंधु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में नियमित रूप से शामिल होने लगा। लाल किला हिंसा के दौरान तलवारबाजी करने के आरोप को उसने स्वीकार कर लिया है।
पांच और लोगों को उकसाया
मनिंदर सिंह ने पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उसने पांच और लोगों को इसके लिए उकसाया था। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पीतमपुरा से मनिंदर को गिरफ्तार किया था। आज उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
स्वरूप नगर का रहने वाला है मनिंदर
बता दें कि मनिंदर सिंह दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है। लाल किला हिंसा के दौरान वो वहां पर तलवारबाजी करता नजर आया था। वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
Updated on:
17 Feb 2021 11:59 am
Published on:
17 Feb 2021 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
