
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार देर शाम मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला। दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। यही नहीं दिल्ली-NCR के Ghaziabad, Faridabad और Hapur जिले में तेज बारिश हुई। जबकि ग्रेटर नोएडा में देरशाम तेज आंधी से हालात असामान्य हो गए और दिन में अंधेरा छा गया। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में ही मौसम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जताया था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के साथ-साथ Faridabad, Ballabgarh, Noida, Ghaziabad, Mathura, Bharatpur, Rajgarh, Jhajjar, Farkhanagar, Meerut, Dadri और Modinagar
में 20-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंकों के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई।
आपको बता दें कि दक्षिणपश्चिम मॉनसून पूरे देश में पहुंच गया है, जो निर्धारित तिथि से पहले हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) के अनुसार मॉनसून ने 26 जून, 2020 तक पूरे भारत को कवर कर लिया। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्सों में भी मॉनसून छाया हुआ है।मॉनसून आमतौर पर जुलाई के पहले सप्ताह तक देश के सभी हिस्सों को कवर करता है, लेकिन इस बार अरब सागर के ऊपर चक्रवात निसर्ग के बनने और केरल में मॉनसून की शुरुआत होने और बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले चक्रवात बनने के कारण इसने देश में मॉनसून को तेजी से आगे बढ़ने में मदद की।
वहीं, 25 जून के बाद मानसून कमजोर पड़ गया। इसी का परिणाम है कि दिल्ली और उससे आसपास से सटे इलाके में रह रहे लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। गर्मी का आलम यह रहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को भी पार गया गया। रविवार को भीषण गर्मी ने लोगों से तौबा करा दी। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि 4 जुलाई के बाद बारिश लोगों को बेतहाशा गर्मी से निजात दिलाएगी।
Updated on:
29 Jun 2020 08:59 pm
Published on:
29 Jun 2020 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
