
international democracy day 2020 theme
नई दिल्ली। दुनियाभर में 15 सितंबर को लोकतंत्र दिवस (Democracy day) मनाया जाता है। ये दिन अंतर्राष्ट्रीय दिवस दुनिया में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करने का अवसर देता है। लोकतंत्र एक लक्ष्य के रूप में एक प्रक्रिया है। इस दिन का मूल उद्देश्य सुशासन पद्धति को दुनिया में अंतिम छोर तक स्थापित करना है। वैसे आज के दौर में लोकतंत्र का मलतब चुनाव प्रक्रिया और उसके लोकतांत्रिक प्रावधानों के आधार पर निर्धारित होता है।
सरल भाषा में समझाए तो लोकतंत्र का मतलब है जनता की मर्जी से जनता के लिए चुनी गई सरकार। यानी जनता की सरकार जो जनता के लिए काम करे। इसमें कोई राजा, तानाशाह के लिए कोई जगह नहीं है। साल 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस घोषित किया था। लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने और बनाए रखने के उद्देश्य इसे हर साल पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व में लोकतंत्र को बढ़ावा देने और उसे मजबूत करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुरुआत की थी। इसके एक साल बाद यानी 15 सितंबर 2008 पहली बार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र मनाया गया। इसके बाद जिनेवा में संसद के सदन में एक विशेष आयोजन किया गया था। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय दिवस को चिह्नित करने के लिए इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन बनाया गया।
हर साल अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की एक थीम होती है। इस साल की थीम कोरोना से लोगों के बचाने की है। ये साल कोरोना की वजह से बहुत बुरा रहा है। लाखों लोगों की जान जा चुकी है और अब भी लोग मर रहे हैं। ऐसे में इस साल की थीम लोगों की जिंदगी बताना है।
Published on:
15 Sept 2020 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
