24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीपीएस ने छात्राओं के लिए जारी किया बड़ा फरमान, अब ऐसे रंग का अंडरगार्मेंट पहनना होगा अनिवार्य

स्कूल ने छात्राओं के लिए जारी किया ऐसा फरमान, मचा हड़कंप।

2 min read
Google source verification
student

नई दिल्ली। सबसे फेमस स्कूल डीपीएस ने छात्राओं के लिए एक ऐसा फरमान जारी किया है, जिसने सनसनी मचा दी है। इतना ही नहीं स्कूल के इस आदेश का लड़किया और पूर्व स्टूडेंट्स जमकर विरोध कर रहे हैं। दरअसल, डीपीएस के रोहणी सेंटर ने छात्राओं के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा कि छात्राओं को अब स्किन कलर का अंडरगार्मेंट पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्हें समीज भी पहनना जरूरी होगा। स्कूल के इस आदेश के बाद से छात्राओं में रोष है।

साप्ताहिक असेंबली में दिया गया निर्देश

एक वेबसाइट के मुताबिक, डीपीएस ने यह निर्देश साप्ताहिक असेंबली में जारी किया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कक्षा नौ से 12 के बच्चों की साप्ताहिक असेंबली का आयोजन किया गया। असेंबली खत्म होने के बाद लड़को को जाने के लिए कहा गया और लड़कियों को वहीं रुकने के लिए कहा गया। इसके बाद लड़कियों से कहा गया है कि आपको स्कीन कलर का अंडरगार्मेंट पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही शर्ट में अधिक बटन भी लगाने होंगे। ताकि बटनों के बीच की जगह से स्किन ना दिखाई दे। स्किन कलर का अंडरगार्मेंट वाले फरमान के पीछे का कारण यह माना जा रहा है कि स्कूल प्रशासन की ओर से यह कदम लड़कों को विकर्षण से बचाने के लिए उठाया गया है। फरमान में यह भी कहा गया है कि छात्राओं को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि अंडरगार्मेंट दिखाई ना दे रही हो। यहीं नहीं उस जगह पर और अधिक बटनों को लगाने के लिए भी कहा गया है। ताकि अंदर का कुछ पार्ट्स न दिखाई दे। इसके अलावा स्कर्ट को लेकर भी स्कूल ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि उनकी स्कर्ट की लंबाई घुटने के नीचे तक होनी चाहिए। वहीं, स्कूल ने लड़कों के लिए भी फरमान जारी किया है। लड़कों के लिए जो निर्देश जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि उन्हें शर्ट के अंदर सफेद रंग की बनियान पहननी होगी। वह कलरफुल बनियान पहनकर स्कूल ना आएं।

स्कूल का यह आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फेसबुक पर पूर्व छात्र से लेकर वर्तमान छात्र तक इस आदेश पर विरोध जता रहे हैं। अब देखना यह है कि विरोध के बाद क्या स्कूल प्रशासन इस आदेश को वापस लेता है या फिर इस निर्देश को फॉलो करना अनिवार्य रहेगा।