
दुनिया में रोबोट से जरिए 32 KM दूर से पहला ऑपरेशन, हर जगह हो रही है तारीफ
नई दिल्ली। विज्ञान के विकास के साथ ही मेडिकल के क्षेत्र में लगातार नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। देश के अंदर भी मेडिकल के क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। भारत में दुनिया में इंसान के दिल पर पहली टेलीरोबोटिक कोरोनरी सर्जरी की गई है। सर्जरी को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफ की जा रही है।
बुधवार को गुजरात में मशहूर डॉक्टर डॉ. तेजस पटेल ने गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर से 32 किमी दूर अस्पताल में सर्जरी की। दिल की बीमारी से पीड़ित एक वृद्ध महिला का डाक्टर तेजस ने रोबोट को दिए निर्देश देकर सफल ऑपरेशन किया। टेलीरोबोटिक हार्ट सर्जरी करते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे। अक्षरधाम में ऑपरेशन के दौरान मौजूद रहे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गांधीनगर के अक्षरधाम परिसर में प्रतिष्ठित हृदयरोग चिकित्सक डॉ. तेजस पटेल ने विश्व की सर्वप्रथम टेलीरोबोटिक कोरोनरी इंटरवेंशन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की। डॉ. तेजस पटेल ने अक्षरधाम से एपेक्स अस्पताल में भर्ती महिला की यह सर्जरी इंटरनेट के जरिए कमांड देकर टेलीरोबोटिक्स से पूरी की। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक है घटना है, जिसमें गांधीनगर, गुजरात और अहमदाबाद माध्यम बने हैं। उन्होंने राज्य के साढ़े छह करोड़ लोगों के लिए इसे गौरव भी बताया।
32 किमी दूर से किया ऑपरेशन
डॉ. तेजस पटेल ने महिला के दिल से रोबोट के जरिये धमनी अवरोध (ब्लॉकेज) हटाया और स्टेंट डाला। रोबोट को निर्देश देने के लिए उन्होंने 100 एमबीपीएस की इंटरनेट लाइन का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि 20 एमबीपीएस की इंटरनेट लाइन हो तो भी कोई दिक्कत नहीं है। चिकित्सक तेजस का कहना है कि दुनिया के इस पहले ऑपरेशन को लेकर खासे मानसिक दबाव में भी थे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया शुरू में महंगी है।
सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ
इस खबर को लोग सोशल मीडिय पर शेयर कर रहे हैं। साथ ही हैरानी जताते हुए डॉ. तेजस को भी सलाम कर रहे हैं। पद्म श्री डॉ. तेजस के बारे में लोग लिख रहे हैं। एक यूजर्स ने कहा है 'घर से काम'।
Published on:
06 Dec 2018 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
