नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की नापाक हरकतों को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। सरकार को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से लगे एलएसी पर चीन भारत की सभी गतिविधियों पर नजर रखने का काम कर रहा है। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की इंटेलिजेंस यूनिट खासतौर से सेना की आवाजाही और सीमा पर जारी निर्माण कार्य की जानकारी इकट्ठा कर रहा है। हालांकि, रक्षा मंत्रालय की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।