
नई दिल्ली। भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का एक अनमैंड एरियल व्हीकल ( UAV ) मंगलवार सुबह कर्नाटक में दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक चित्रदुर्ग जिले के जोडीचिकेनहल्ली में सुबह 6 बजे यूएवी दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
दुर्घटनाग्रस्त यूएवी डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी है। इसका मंगलवार को ट्रायल किया जा रहा था। घटना के तत्काल बाद मौके पर डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।
डेढ़ साल पहले सभी मानकों पर उतरा खड़ा
बता दें कि फरवरी, 2018 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा निर्मित देश के सबसे बड़े मानवरहित निगरानी एवं टोही विमान (यूसीएवी) रूस्तम-2 ने पहली बार सफलतापूर्वक उड़ान भरा था। पहले परीक्षण में पूरी तरह से सफल रहा था।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) इसका सफल परीक्षण भी चित्रदुर्ग स्थित चल्लकेरे एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में हुआ था। परीक्षण के दौरान रुस्तम-2 उड़ान के सभी मानकों पर खरा उतरा था।
मजबूत इंजन प्रणाली वाला यह मानव रहित टोही विमान देश की सामरिक जरुरतों के हिसाब से काफी कारगर साबित होगा। रूस्तम-2 का विकास करने वाली डीआरडीओ की अनुषंगी इकाई वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) के उच्च पदस्थ अधिकारी के मुताबिक रूस्तम-2 अपनी पहली उड़ान में निर्धारित सभी मानदंडों पर खरा उतरा था।
Updated on:
17 Sept 2019 01:11 pm
Published on:
17 Sept 2019 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
