22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के नए नक्शे पर बवाल, नेपाल ने जताई आपत्ति तो विदेश मंत्रालय ने कहा बिल्कुल सही

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बृहस्पतिवार को दी जानकारी। नक्शे में कालापानी क्षेत्र को दिखाए जाने पर नेपाल को आपत्ति। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख अलग किए जाने के बाद सामने आया नया मैप।

less than 1 minute read
Google source verification
raveesh kumar mea

नई दिल्ली। हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी किए गए देश के नए आधिकारिक नक्शे में नेपाल ने कालापानी क्षेत्र के चित्रण पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसके जवाब में भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि मानचित्र में भारत के संप्रभु क्षेत्र का सटीक चित्रण किया गया है और पड़ोसी के साथ सीमा को संशोधित नहीं किया गया है।

बिग ब्रेकिंग न्यूजः शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कर दिया सबसे बड़ा खुलासा.. भाजपा को कर दिया..

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा, "नए नक्शे में नेपाल के साथ हमारी सीमा को संशोधित नहीं किया गया है। नेपाल के साथ सीमा परिसीमन अभ्यास मौजूदा तंत्र के तहत चल रहा है।"

उन्होंने कहा, "हम अपने करीबी और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।"

बिग ब्रेकिंगः राम मंदिर पर फैसला आने से पहले गृह मंत्रालय ने अचानक उठाया बड़ा कदम, तुरंत यूपी में किया गया...

भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में भारत का राजनीतिक मानचित्र जारी किया था। इसमें कालापानी को भारतीय सीमाओं के अंदर दिखाया गया है, जिस पर नेपाल ने आपत्ति जताई है। जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के नए केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद इस नक्शे को जारी किया गया है।

बड़ी खबरः अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले RSS ने की इस बात की तैयारी.. हुआ बड़ा खुलासा.. पता चली..

नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस बयान में कहा गया, "नेपाल सरकार दृढ़ता से मानती है कि कालापानी नेपाल का हिस्सा है।"

बयान में कहा गया, "नेपाल-भारत सीमा पर कोई भी एकतरफा कार्रवाई नेपाल सरकार के लिए अस्वीकार्य होगी।"

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग