
निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता
नई दिल्ली। बड़ी खबर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से आ रही है। निकोबार द्वीप समूह में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। भूकंप के झटके से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए।
भूकंप के झटके से हिला निकोबार द्वीप समूह
जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर एक बजकर 42 मिनट पर द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। हालांकि, इस भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल का अभी तक कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन, थोड़ी देर के लिए इलाके में लोगों के बीच हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि एक अप्रैल को भी सुबह तकरीबन 6.04 बजे निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 थी। वहीं, 23 मार्च को भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 दर्ज की गई थी। इस भूकंप की गहराई तकरीबन 60 किलोमीटर थी। इससे पहले 15 मार्च को भी निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 थी।
मणिपुर में आया था भूकंप
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 थी। यहां आपको बताते चलें कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूम में पिछले कुछ दिनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
Published on:
06 Apr 2019 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
