scriptनिकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता | earthquake in Nicobar Islands | Patrika News

निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता

locationनई दिल्लीPublished: Apr 06, 2019 04:11:25 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

निकोबार द्वीप समूह में एक बार फिर भूकंप
1 अप्रैल को भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
23 मार्च को अंडमान में आया था भूकंप

earthquake

निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता

नई दिल्ली। बड़ी खबर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से आ रही है। निकोबार द्वीप समूह में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। भूकंप के झटके से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए।
भूकंप के झटके से हिला निकोबार द्वीप समूह

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर एक बजकर 42 मिनट पर द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। हालांकि, इस भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल का अभी तक कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन, थोड़ी देर के लिए इलाके में लोगों के बीच हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि एक अप्रैल को भी सुबह तकरीबन 6.04 बजे निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 थी। वहीं, 23 मार्च को भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 दर्ज की गई थी। इस भूकंप की गहराई तकरीबन 60 किलोमीटर थी। इससे पहले 15 मार्च को भी निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 थी।
https://twitter.com/ANI/status/1114465583981056001?ref_src=twsrc%5Etfw
मणिपुर में आया था भूकंप

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 थी। यहां आपको बताते चलें कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूम में पिछले कुछ दिनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो