
earthquake in Japan
नई दिल्ली। उत्तराखंड में शुक्रवार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम करीब 4:38 बजे पिथौरागढ़ समेत कई जगह भूकंप के झटकों से धरती डोली। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया भूकंप से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, थौरागढ़ के नाचनी, मुनस्यारी, मदकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए। उत्तराखंड में भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ रहा।
इससे पहले 12 फरवरी को भी परर्देश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रात करीब 10 बजे राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली,समेत प्रदेश में कई जगह भूकंप के झटकों लोगों ने महशूस किए थे।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया था कि 5 मिनट की अवधि में दो भूकंप आए। भूकंप का इसका पहला केंद्र ताजिकिस्तान और दूसरा केंद्र पंजाब का अमृतसर था।
बता दें भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील है। भारत को भूकंप के खतरे के आधार पर जोन-2, 3, 4 और 5 में बांटा गया है। जोन-2 सबसे कम खतरे वाला और जोन-5 सबसे ज्यादा खतरे वाला जोन माना जाता है। उत्तराखंड जोन-4 में आता है।
Updated on:
19 Feb 2021 07:46 pm
Published on:
19 Feb 2021 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
