
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच देशभर में लगातार भूकंप ( Earthquake ) के झटकों से धरती कांप रही है। ऐसा ही भूकंप का झटका देश के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय ( Meghalaya ) में महसूस किया गया। मेघालय के री भोई में रात 1.23 पर भूकंप के झटकों लोगों की नींद उड़ा दी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से मेघालय और मणिपुर में भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी कांपी थी धरती
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां चंबा जिले में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटकों से धरती कांपी थी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई थी। हालांकि इन झटकों की वजह से लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए, लेकिन किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली। भूकंप का केंद्र जिला चंबा ही रहा।
Published on:
24 Oct 2020 07:25 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
