scriptन्‍यूजीलैंड में भूकंप से राहत, NEMA ने सुनामी की चेतावनी ली वापस, जानें क्यों? | Earthquake relief in New Zealand, Nima took back tsunami warning, know why? | Patrika News
विविध भारत

न्‍यूजीलैंड में भूकंप से राहत, NEMA ने सुनामी की चेतावनी ली वापस, जानें क्यों?

भूकंप के 4 भीषण झटकों से दहल उठा था न्यूजीलैंड।
भूकंप के बाद नीमा ने सुनामी की चेतावनी वापस ली।
रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 से 8.1 तक मापी गई।

Mar 05, 2021 / 10:55 am

Dhirendra

new zealand

सुनामी की चेतावनी को पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए जारी किया गया था।

नई दिल्ली। भूकंप के लगातार चार भीषण झटकों से न्‍यूजीलैंड दहल उठा। भूकंप की वजह से लोग दहशत आ गए और घरों से न‍िकलकर ऊंचाई वाली जगहों पर चले गए। हालांकि अब सुनामी की चेतावनी को हटा दिया गया है।
न्यूजीलैंड की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ( NEMA ) की ओर से सुनामी की चेतावनी जारी करने के बाद तो लोग ऊंचाई वाले स्थानों की ओर चले गए थे। लेकिन चार झटकों के बाद भूकंप न आने को ध्यान में रखते हुए नीमा ने सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया है। चेतावनी वापस लेने के बाद से वहां के लोगों ने राहत की सांस ली है।
केरमाडेक में 8.1 तीव्रता वाला भूकंप

न्यूजीलैंड में भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 7.3, 7.4, 8.1 और 6.5 मापी गई थी। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई जिससे लोग दहशत में आ गए। सुनामी की चेतावनी के बाद तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग डर के मारे घर छोड़कर ऊंचाई वाले स्‍थानों पर भाग गए। इस दौरान शुक्रवार सुबह देश के तोकोमारु तट पर समुद्र में तेज लहरें भी देखी गईं। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के उत्तरपूर्वी केरमाडेक द्वीप समूह में 8.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। यह उसी क्षेत्र में 7.4 तीव्रता के भूकंप के तुरंत बाद आया था।
भूकंप के लगातार झटकों के बाद न्यूजीलैंड की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि खतरे की आशंका वाले क्षेत्रों में वेटारेई से लेकर व्हेटटैनी और ओपोटिकी और ग्रेट बैरन आइलैंड सहित मटाटा से तोलागा खाड़ी तक के द्वीप शामिल हैं। नीमा ने इस क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सभी सुनामी निकासी क्षेत्रों से बाहर और पास के उच्च भूमि पर जाने को कहा था।
मरजेंसी एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जानकारी के मुताबिक NEMA ने ट्विट कर बताया कि सुनामी की चेतावनी पूरे प्रशांत महासागर इलाके में जारी किया गया था। इसमें हवाई भी शामिल था। ऑस्‍ट्रेलिया के नॉरफॉल्‍क द्वीप समूह पर समुद्र की दो फुट ऊंची लहरें देखी गईं। फिलहाल न्‍यूजीलैंड की आपातकालीन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
10 फरवरी को भी आया था भूकंप

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में 10 फरवरी को भी शक्तिशाली भूकंप आया था। जिस कारण वहां के आसपास के इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद इस चेतावनी को वापस ले लिया गया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया था कि इस भूकंप का केंद्र न्यू कैलेडोनिया में वाओ के लगभग 415 किलोमीटर पूर्व में स्थित था।
न्यूजीलैंड में भूकंप प्रभावित जोन

दरअसल, न्यूजीलैंड भूकंप प्रभावित जोन में आता है। प्रशांत महासागर में स्थित कई ज्वालामुखी विस्फोटों और टेक्टॉनिक प्लेटों के खिसकने के कारण यह इलाका लगातार भूकंप से प्रभावित रहता है। फिजी, न्यूजीलैंड, वानुअतु, ऑस्ट्रेलिया, कुक आइलैंड्स और अमरिकन समोआ सहित कई ऐसे देश हैं जो लगभग हर दिन कई छोटे-बड़े भूकंप के झटके झेलते हैं।

Hindi News / Miscellenous India / न्‍यूजीलैंड में भूकंप से राहत, NEMA ने सुनामी की चेतावनी ली वापस, जानें क्यों?

ट्रेंडिंग वीडियो