4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंडमान द्वीप समूह क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं

अंडमान द्वीपसमूह सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। भूकंप में अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

2 min read
Google source verification
Andaman Earthquake

अंडमान द्वीप समूह क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, नुकसान की खबन नहीं

नई दिल्ली। अंडमान द्वीपसमूह सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। हालांकि भूकंप में अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले एक अप्रैल को भी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में भूकंप के 18 झटके महसूस किए गए थे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहला झटका रविवार रात 11.44 बजे महसूस किया गया था और आखिरी सोमवार सुबह 7.37 बजे आया था। अधिकांश झटके रिक्टर पैमाने पर 4.8 या 4.9 की तीव्रता वाले मापे गए थे, लेकिन दो झटके पांच की तीव्रता से ज्यादा के रहे थे।

यह खबर भी पढें— कश्मीर: सेना के हथियारों में शामिल होगी एके-203 असॉल्ट राइफल, आतंकियों का बनेगी काल

यह खबर भी पढें— शत्रुघ्न सिन्हा ने थामा हाथ का साथ, कांग्रेस में शामिल होते ही हुई यह गलती

आपको बता दें कि पिछले दिनों देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप से तत्काल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं थी। एक भूकंप वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया था कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई। यह अपरान्ह 1.15 बजे आया और इसका केंद्र मणिपुर के सेनापति जिले में था।

यह खबर भी पढें— पंजाब: गुरदासपुर में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, 3 के खिलाफ केस दर्ज

भूकंप के झटके असम, मेघालय व पूर्वोत्तर क्षेत्र के आसपास के इलाकों में महसूस किए गए थे। देश के पूर्वोत्तर राज्यों -असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश व मणिपुर को भूकंप वैज्ञानिक दुनिया का छठा प्रमुख भूकंप संभावित क्षेत्र में मानते हैं।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Story Loader