26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्गा पूजा: रेलवे ने तैयार किया स्पेशल मेन्यू, वेज से लेकर नॉनवेज तक मिलेंगी स्पेशल डिश

ईस्टर्न रेलवे जोन के हर प्रमुख स्टेशन के फूड प्लाजा पर मुसाफिरों के आदेशानुसार भोजन के साथ-साथ पेय पदार्थ और मिठाई भी यात्रियों को  मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Sep 2017, 11:57 AM IST

food

नई दिल्ली: दुर्गा पूजा की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है, जो कि 30 सितंबर तक चलेगी। दुर्गा पूजा के लिए भारतीय रेलवे ने इस बार अपने मुसाफिरों के लिए विशेष तैयारी की है। आईआरसीटीसी ने पैंसजर्स के लिए इस फेस्टिव सीजन को आनंदमयी बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

वेज-नॉनवेज दोनों तरह का मिलेगा खाना
भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा के दौरान मुसाफिरों के लिए खाने में स्पेशल मैन्यू तैयार किया है। रेलवे की इस व्यवस्था के बाद दुर्गा पूजा के समय मुसाफिरों को खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं होगी। ईस्टर्न रेलवे जोन के हर प्रमुख स्टेशन पर फूड प्लाजा को ये निर्देश दिए गए हैं कि मुसाफिरों के आदेशानुसार भोजन के साथ-साथ पेय पदार्थ और मिठाई भी यात्रियों को दी जाए। रेलवे की तरफ से मुसाफिरों को उनके पसंद का खाना दिया जाएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की डिशेज को मैन्यू में शामिल किया है।

स्टेशनों पर सजाए जाएंगे फूड प्लाजा
इसके अलावा राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए एक स्पेशल मेन्यू भी तैयार किया गया है। इसके अलावा स्टेशनों पर लगे फूड प्लाजाओं की सभी दुकानों को सजाया जाएगा। आईआरसीटीसी की तरफ से कहा गया है, ''हमने सभी फूड प्लाजाओं को ये निर्देश दे दिए हैं कि दुर्गा पूजा के लिए विशेष और पारंपरिक आइटम तैयार किए जाएं, रेलवे के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी जाएं।

पिछले साल रेलवे ने सिर्फ राजधानी में दी थी सुविधा
रेलवे के मुताबिक, इस तरह की पहले रेलवे की तरफ से पहली बार नहीं की गई है। पिछले साल भी राजधानी एक्सप्रेस के मुसाफिरों के लिए एक स्पेशल मैन्यू तैयार किया था, लेकिन इस साल हम इस कोशिश को और आगे बढ़ा रहे हैं और ये इस सुविधा को और भी ट्रेनों में दिया जाएगा।

ऐसा होगा मैन्यू:

1 26 सितंबर यानि कि सप्तमी वाले दिन शाही मुर्ग/पनीर कोरमा, मूंग दाल के साथ हरी मटर और घी, सुल्ताना पुलाव/रोटी और आईसक्रीम

2. अष्टमी को मैन्यू में चिकन/पनीर रेजाला, दाल मखनी, साब्ज पुलाव/रोटी और आईसक्रीम

3. नवमी को मुर्ग दो प्याजा/मटर पनीर, मिक्स दाल, पीस पुलाव/रोटी और आईसक्रीम

4. दशमी वाले दिन मखनवाली मुर्ग, चना दाल, घी भात/परांठा, गुलाब जामुन और आईसक्रीम

इन ट्रेनों में होगा स्पेशल मैन्यू
रेलवे का ये स्पेशल मैन्यू सियालदाह एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, सियालदाह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस, होवाराह-यशवंतपुर दुरंतो एक्सप्रेस, होवाराह-डिगहा एसी एक्सप्रेस में मिलेगा।