विविध भारत

जम्मू-कश्मीर में बकरीद पर ऊंट और गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी किए आदेश

Eid-ul-Adha 2021: जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें बकरीद (ईद-उल-अजगहा) के मौके पर गायों, बछड़ों और ऊंटों की कुर्बानी पर रोक लगाई गई है।

2 min read
Jul 16, 2021
Eid-ul-Adha 2021: Jammu Kashmir Govt Ban On Slaughter Camel And Cow On Bakrid

श्रीनगर। मुसलमानों के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक बकरीद ( Eid-ul-Adha 2021) को लेकर बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, बकरीद में इस साल मुसलमान गाय और ऊंट की कुर्बानी नहीं कर पाएंगे। जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें बकरीद के मौके पर गायों, बछड़ों और ऊंटों की कुर्बानी पर रोक लगाई गई है।

इस संबंध में जम्मू-कश्मीर की पशु और मत्स्य पालन विभाग के योजना निदेशक की ओर से सभी विभागों को एक आदेश पत्र जारी किया गया है। इस आदेश को लागू करवाने के लिए जम्मू और कश्मीर के आयुक्त और आईजीपी को भी निर्देश दिए गए है।

बता दें कि बकरीद के इस खास मौके पर भेड़, बकरी, गाय या ऊंट आदि जानवरों की कुर्बानी देना मुसलमानों के लिए एक महत्वपूर्ण परंपरा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में बकरीद ( ईद उल अज़हा) का त्योहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में डोगरा शासन के दौरान गोहत्या पर प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर गायों की कुर्बानी की जाती है।

इस वजह से सरकार ने लिया फैसला

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर सरकार ने बकरीद के मौके पर अधिक से अधिक पशुओं की बली दिए जाने की संभावनाओं को लेकर यह आदेश जारी किया है। भारत सरकार के एक आधिकारिक पत्र का हवाला देते हुए पशु कल्याण बोर्ड, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से दिए आदेश में लिखा गया है, 'इस संबंध में (बकरीद के मौके पर), जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में जानवरों के बलि की संभावना है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने पशु कल्याण के मद्देनजर कानूनों को सख्ती से लागू करने के लिए सभी एहतियाती उपायों को लागू करने का अनुरोध किया है'।

Updated on:
16 Jul 2021 04:10 pm
Published on:
16 Jul 2021 03:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर