15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाद्य कंपनियां चेन्नई में खाद्य, जल आपूर्ति सुनिश्चित करें: हरसिमरत कौर

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने रविवार को प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग को बाढ़ प्रभावित चेन्नई के लोगों को दूध, खाद्य पदार्थ और बोतल बंद पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि केंद्र और तमिलनाडु सरकार के साथ ही उद्योग को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि […]

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vikas Gupta

Dec 06, 2015

harsimrat kaur

harsimrat kaur

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने रविवार को प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग को बाढ़ प्रभावित चेन्नई के लोगों को दूध, खाद्य पदार्थ और बोतल बंद पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मंत्री ने कहा कि केंद्र और तमिलनाडु सरकार के साथ ही उद्योग को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चेन्नई के लोगों को दूध, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और बोतल बंद पानी की कमी नहीं हो। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में कहा कि मंत्री ने एक बैठक ली, जिसमें बाढ़ प्रभावित चेन्नई की स्थिति और प्रसंस्कृत खाद्य कंपनियों के योगदान पर विचार किए गए।

बयान में कहा गया कि नेस्ले इंडिया ने शहर में 10 टन नूडल, 5,000 लीटर टेट्रा पैक दूध और 50 हजार कॉफी पाउच की आपूर्ति की है। करीब 25-30 टन अन्य नूडल, आठ टन वेफर और 800 किलोग्राम बिस्किट की भी आपूर्ति हो रही है। अन्य कंपनी आईटीसी ने बिस्किट की 3,163 पेटियों और एमटीआर ने रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों के करीब 14,128 पैकेटों की आपूर्ति की है।

सोमवार को रेडी-टु-ईट खाद्य पदार्थों के अन्य 35 हजार पैकेटों की भी आपूर्ति होने वाली है। ब्रिटानिया ने रविवार को बिस्किट की 345 पेटियों और अन्य खाद्य पदार्थों से भरे दो ट्रकों की आपूर्ति की। कोका कोला इंडिया ने एक लीटर पानी वाले 50 हजार बोतल और पेप्सिको ने ऐसे ही अन्य 12 हजार बोतलों की आपूर्ति की है। बयान में कहा गया है कि पारले तीन ट्रक बिस्किट भेजने की व्यवस्था कर रही है।

ये भी पढ़ें

image