पद्मा ने किताब में लिखा है कि एक समय क्वींस, न्यूयार्क में वह एक छोटे अपार्टमेंट में वह अपनी मां के साथ रहती थी। इसमें वह अपने सौतेले पिता के रिश्तेदार के साथ कमरा साझा करती थी। पद्मा ने इसका खुलासा करते हुए लिखा है कि एक रात, जब मैं जगी तो मैंने उसका हाथ अपने अंडरपेंट्स में पाया। और उसने मेरा हाथ लेकर अपने निजी अंगों पर रखे हुए थे। मैं नहीं जानती कि ऐसा पहले कितनी बार हुआ होगा। एक बार जब आप एक लड़की की अबोधता के साथ ऐसा खिलवाड़ करते हो तो आप इसे वापस कभी हासिल नहीं कर सकते हैं।