
हैदराबाद
कुरनुल जिले में एक पत्थर की खदान में शुक्रवार रात विस्फोट हो गया है।। जानकारी के अनुसार इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोग घायल हैं। यह विस्फोट कुरनुल जिले के आलुरु मंडल के अग्रहार नामक स्थान के करीब स्थित एक खदान में हुआ है। हादसे में मारे गये अधिकतर लोग मजदूर बताये जा रहे हैं। जो यहां काम करते थे।
खदान में हुआ ये धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक विस्फोट में मारे गए लोगों के शव बाहर निकालने का काम चल रहा है। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
Updated on:
04 Aug 2018 03:43 am
Published on:
04 Aug 2018 03:33 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
