
हन्नान मोल्ला का चीन और पाकिस्तान के हस्तक्षेप से इनकार।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे दिल्ली बॉर्डर पर जारी आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ बताकर बुरी तरह से फंस गए हैं। उनके इस बयान के बाद संजय राउत ने केंद्र से दोनों देश के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की अपील की है। वहीं अब भारतीय किसान सभा के नेता हन्ना मोल्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बयान को भारतीय किसानों का अपमान करार दिया है।
सरकार को परेशान होने की जरूरत नहीं
हन्नान मोल्ला ने कहा कि किसान अपने स्वयं के हितों के लिए आंदोलनरत। इस आंदोलन के पीछे किसी भी अन्य ताकतों का हाथ नहीं है। इस बात को लेकर सरकार को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन स्वतः स्फूर्त है और केंद्र सरकार कृषि संबंधी कानून को तत्काल वापस ले। बता दें कि इस मामले में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बार किसानों से आंदोलन को समाप्त करने की अपील की है।
Updated on:
10 Dec 2020 12:40 pm
Published on:
10 Dec 2020 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
