मिली जानकारी के अनुसार, गलतान सिंह तोमर बागपत जिले के मोजिदबाद गांव के रहने वाले थे। उनकी उम्र 65 से 70 के बीच थी। शुरुआती जांच के मुताबिक ठंड के चलते उनकी मौत हुई है। वह पहले दिन से ही आंदोलन से जुड़े हुए थे।
बता दें अब तक कई किसानों की मौत हो चुकी है। कुछ दिनों पहले सिंघू बार्डर पर धरने पर बैठे एक किसान की मौत हुई थी। शख्स का नाम अजय मोर था।अजय की मौत भी ठंड लगने से हुई थी। अजय का शव उसी ट्रैक्टर ट्रॉली से मिला था जहां आंदोलन के दौरान वे सोए हुए थे।