
खेती किसानी के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
नई दिल्ली। किसान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि चौधरी चरण सिंह जी जीवनभर गांवों और किसानों के विकास के प्रति समर्पित रहे। किसानों के विकास और उनके हितों के संरक्षण के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
देश की प्रगति तभी होगी जब किसान प्रगतिशील होगावहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी कहा करते थे कि देश की प्रगति का रास्ता खेतों से होकर जाता है। भारत की प्रगति तब होगी जब इस देश का किसान प्रगतिशील होगा। देश के अंदर समृद्धि तब आएगी जब किसान समृद्धिशाली होगा। कृषि प्रधानता ही भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है।
इससे पहले एक कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश के कुछ किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि कि कभी ट्रैक्टर किसानों के लिए एक कल्पना होती थी। आज सरकार ट्रैक्टर की चाभी किसान के हाथों में देकर उसे तकनीक के साथ जोड़ने का काम कर रही है।
Updated on:
23 Dec 2020 12:34 pm
Published on:
23 Dec 2020 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
