3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार का फैसला, किसानों को गेहूं की खरीद पर 20 रुपए प्रति क्विंटल बोनस

धान की तर्ज पर गेहूं का भी ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश प्रदेश में 6.5 लाख किसान लाभान्वित

less than 1 minute read
Google source verification
rawat

किसानों को गेहूं की खरीद पर 20 रुपए प्रति क्विंटल बोनस

देहरादून। उत्तराखंड में गेहूं की खरीद पर किसानों को अब 20 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस मिलेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम आवास पर निर्देश दिए। केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने इसमें 20 रुपए बोनस देने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएं। इसके अलावा किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूं का तुरंत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। धान की तर्ज पर गेहूं का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाए।

मुख्यमंत्री रावत रबी विपणन सत्र 2019-20 मे गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान बताया गया कि इस बार दो लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश में 6.5 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा इस कदम से राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में सचिव डी. सैंथिल पांडियन, प्रभारी सचिव सुशील कुमार, डीएम नैनीताल विनोद कुमार सुमन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग