28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजपुर एसएसपी का दिल का दौरा पडऩे से मौत

सिंह को सुबह लगभग नौ बजे छाती में दर्द उठा और वहीं गिर कर बेहोश हो गए

2 min read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Jul 23, 2016

Manminder Singh

Manminder Singh

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनिंदर सिंह (47) की शनिवार को यहां उनके सरकारी निवास पर दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। सिंह को सुबह लगभग नौ बजे छाती में दर्द उठा और वहीं गिर कर बेहोश हो गए। उन्हें वहां तैनात स्टॉफ ने तत्काल एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन
उपचार के दौरान डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिरोजपुर सिटी थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी बिल्कुल स्वस्थ थे।

उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं तथा वे जालंधर रहते हैं। सिंह का उनके जालंधर स्थित पैतृक गांव में रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंह की लगभग चार माह पूर्व ही यहां तैनाती हुई थी। वह 1993 में पंजाब पुलिस में निरीक्षक के रूप में भर्ती हुए थे तथा मानसा और बटाला के एसएसपी रहे। इससे पहले शुक्रवार का दिन सिंह के लिए काफी तनावपूर्ण रहा था जब कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच नगर पालिका के पार्क में ओपन जिम स्थापित करने को लेकर हुई झड़प में लगभग दस लोग घायल हो गए।

एसएसपी ने कांग्रेस के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिन में कहा गया था कि पुलिस ने भाजपा के लोगों का बचाव किया। उन्होंने आगे कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो सरकारी संपत्ति को नुकसान होता और साथ ही लोगों की जानें भी चली जातीं।

पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले, मिर्ची हथगोला और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा था। इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे तथा इन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

एसएसपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में किसी को भी कानून-व्यवस्था को बिगाडऩे नहीं दी जाएगी।