6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा: नई दिल्‍ली-भुवनेश्‍वर राजधानी में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ ‘पावर कार’ डिब्‍बा

ट्रेन संख्‍या 22812 नई दिल्‍ली-भुवनेश्‍वर राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग खांटापाडा स्‍टेशन के पास हुआ हादसा दो दिन पहले 2505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के जेनरेटर यान में लगी थी आग

less than 1 minute read
Google source verification
fire

ओडिशा: नई दिल्‍ली-भुवनेश्‍वर राजधानी में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ 'पावर कार' डिब्‍बा

नई दिल्ली। बड़ी खबर ओडिशा से सामने आ रही है। खांटापाडा में नई दिल्‍ली-भुवनेश्‍वर राजधानी में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 'पावर कार' डिब्बा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते रेलवे अधिकारियों ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

राजधानी ट्रेन में लगी भीषण आग

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्‍या 22812 नई दिल्‍ली-भुवनेश्‍वर राजधानी एक्सप्रेस जैसे ही खांटापाडा स्‍टेशन के नजदीक पहुंची, अचानक 'पावर कार' डिब्‍बा में आग लग गई। आनन-फानन में घटना की सूचना अग्निशमन विभाग दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। यह आग दूसरे डिब्‍बों को अपनी चपेट में लेती इससे पहले ही इस पहले डिब्‍बे को सूझ बूझ से बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रहा है। वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन की एक टीम स्टेशन का दौरा करेगी और पूरी जांच के बाद इस ट्रेन की सेवा फिर से शुरू हो पाएगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही यूपी के मीरजापुर जिले के कैलहट रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 2505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के जेनरेटर यान में अचानक आग लग गई थी जिससे पूरा डिब्‍बा जलकर खाक हो गया था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग