
Munishri Tarun Sagar
फरीदाबाद। मुनिश्री तरूण सागर जी चातुर्मास समिति ने देश की जानी-मानी पांच
हस्तियों को तरूण क्रांति अवार्ड से सम्मानित किया। इनकी सेवाओं को सराहा गया।
पुरस्कारस्वरूप प्रशस्तिपत्र, ट्रॉफी और एक-एक लाख रूपए नकद दिए गए। इस मौके पर सेव
काउ ट्रस्ट (गाय बचाओ ट्रस्ट ) का गठन किया गया। इसमें कुल 22 लाख रूपए दिए गए।
तरूण सागर महाराज को गाच बचाने के लिए ब्रांड अम्बेसडर घोषित किया
गया।
इन्हें मिला पुरस्कार
रविवार को भगवान महावीर सभागार, मॉडर्न स्कूल, सेक्टर-17 में हुए भव्य समारोह में
लोगों को उत्साह देखते ही बनता था। जैन दर्शन और जैन धर्मग्रंथों की रचना के लिए
पं. सुरेश जैन सरल (जबलपुर), शाकाहार के प्रचार प्रसार के लिए चिरंजीलाल बगड़ा
(कोलकाता) और सकारात्मक मीडिया के लिए सुदर्शन चैनल के लिए सीईओ सुरेश चव्हाणके
(दिल्ली) को तरूण क्रांति अवार्ड दिया गया।
नहीं आ सके अन्ना हजारे
समाजसेवा के लिए अन्ना हजारे
(रालेगणसिद्धी) और सादा जीवन उच्च विचार के लिए संतश्री भैयू जी महाराज (इंदौर) को
भी अवाडÊ दिया जाना था। ये दोनों हस्तियां अस्वस्थता के चलते समारोह में नहीं आ
सकीं। अन्ना हजार ने फोन पर कहा कि उनके जबड़े के आपात आपरेशन है, इस कारण वे नहीं
आ पा रहे हैं। इन्हें अगल वर्ष पुरस्कार सौंपा जाएगा।
इन्हें मिल
चुका है पुरस्कार
मैनेजमेंट गुरू डॉ. उज्वल पटनी ने बताया कि इससे पूर्व डॉ.
किरन बेदी, बाबा रामदेव, पत्रिका समूह के गुलाब कोठारी, गायत्री परिवार के प्रमुख
डॉ. प्रणव पंड्या, श्रीमती मेनका गांधी, डी वीरेन्द्र हेगड़े, नारायण सेवा संस्थान
के कैलाश अग्रवाल आदि को यह पुरस्कार दिया गया है। इन समारोहों में नरेंद्र मोदी
समेत अनेक मुख्यमंत्री और राज्यपाल शिरकत कर चुके है
गाय बचाओ-बेटी
बचाओ
इस मौके पर सुरेश चव्हाणके ने पुरस्कार राशि में 10 लाख रूपये मिलाते
हुए कुल 11 लाख रूपये सेव काउ ट्रस्ट के लिए दिए। उन्होंने कहा कि जैसे सेव टाइगर
के ब्रांड अम्बेसडर अमिताभ बच्चन हैं, वैसे ही सेव काउ के ब्रांड अम्बेसडर तरूण
सागर महाराज होंगे। हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री रामविलास शमाÊ ने गाय बचाओ-बेटी
बचाओ का नारा लगाते हुए सरकार की ओर से ट्रस्ट में 11 लाख रूपये देने की घोषणा की।
इस तरह 22 लाख रूपए से ट्र्स्ट चलेगा।
हरियाणा-पंजाब की विस को सम्बोधित
करेंगे
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शमाÊ ने तरूण सागर महाराज से
प्राथÊना की कि अगला चातुमाÊस अम्बाला या चंडीगढ़ में करें। इस पर मुनिश्री तरूण
सागर ने कहा कि मुझे विधानभा में बुलाएं तो विचार कर सकते हैं, क्योंकि खतरनाक लोग
वहीं हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि हम हरियाणा और पंजाब विधानसभा (विस) के संयुक्त
सत्र में आपको बुलाएंगे। सम्मानित भी करेंगे।
बच्चों को मां-बाप के पैर छूने
की शिक्षा दो
इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री ने कहा कि
दुनिया से बात करने के लिए फोन चाहिए और खुद से बात करने के लिए मौन चाहिए।
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को चांद-तारे छूने की शिक्षा मत दो, मां-बाप के पैर
छूने की शिक्षा दो। किसी ने रोजा रखा तो किसी ने उपवास रखा, कबूल होगा उसी का,
जिसने मां-बाप को पास रखा। उन्होंने गांव के अतिथि सत्कार और संस्कार को सराहा।
तरूण सागर ने कहा कि जो धमÊ है, वही जीवन है और धमÊ का मतलब है
शुद्धि।
मुख्यंत्री ने की क्षमाचायना
समारोह के मुख्य अतिथि के तौर
पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आमंत्रित किया गया था। समारोह शुरू
होने से पूवÊ उन्होंने न आने के लिए फोन पर तरूण सागर महाराज से क्षमायाचना की।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेश मूढ़त मौजूद
थे।
उल्लेखनीय उपस्थिति
संचालन तरूण अवाडÊ काउंसिल के राष्ट्रीय
अध्यक्ष और मैनेजमेंट गुरू डॉ. उज्वल पाटनी तथा बाल ब्र±मचारी सतीश भैया ने किया।
इस मौके पर सुनील कुमार जैन एडवोकेट, सुशील जैन, मुकुल जैन, एसडी जैन, प्रणव जैन
तरूण, धमÊपाल जैन, बबलू जैन, नमित जैन, आरके जैन, अजय जैन, नीलिमा सुशील जैन, जम्मू
प्रसाद जैन आदि की उपिस्थित उल्लेखनीय रही।
भानु प्रताप सिंह
Published on:
25 Oct 2015 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
