31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुड्डूचेरी की उप राज्‍यपाल किरण बेदी कर रहीं थी बैलगाड़ी की सवारी, गुम हो गया आईफोन

बहूर झील समृद्ध पुड्डूचेरी अभियान में हिस्‍सा लेने पहुंची थी किरण बेदी बैलगाड़ी की सवारी करते वक्‍त गिर गया आईफोन रिंग करने पर झाड़ी में पड़ा मिला आईफोन

2 min read
Google source verification
kiran-bedi-facebook.jpg

नई दिल्ली। पुड्डूचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी (Kiran Bedi) का महंगा आईफोन (Iphone) एक कार्यक्रम के दौरान गुम हो गया। आईफोन उस समय गुम हो गया जब वह हरित पुडुचेरी और जल समृद्ध पुडुचेरी अभियान में हिस्सा लेने एक झील के किनारे पहुंची थीं।
जल निकाय के संरक्षण के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और अधिकारियों के साथ यहां पहुंचीं पूर्व आईपीएस अधिकारी का फोन काफी तलाशी के बाद एक झाड़ी में मिला। बैलगाड़ी की सवारी के दौरान झाड़ी में आईफोन गिरने से वह क्षतिग्रसत हो गया। यह फोन तब गिर गया था जब बेदी एक बैलगाड़ी में सवार हुई थीं।

राज निवास की घटना की पुष्टि

इस घटना के बारे में पुड्डूचेरी राज निवास के एक अधिकारी ने बताया कि उप राज्‍यपाल किरण बेदी ने एक दूसरे मोबाइल फोन से अपना नंबर मिलाया। फिर रिंगटोन की आवाज से झाड़ियों में गिरे अपने आईफोन तक पहुंचीं। लेकिन आईफोन गिरने की वजह से क्षतिग्रस्‍त हो गया।

लालू की पार्टी आरजेडी में दो फाड़, तेजस्वी बोले— सीएम नीतीश की नीयत में खोट है

बहूर झील दूसरी सबसे बड़ी झील

एक व्हाट्सएप संदेश में बेदी ने कहा कि ओसूरु झील के बाद बहूर झील पुड्डूचेरी की दूसरी सबसे बड़ी झील है। पिछले कुछ महीनों में निरंतर प्रयासों के बाद इसे पुनर्जिवित किया गया है। इस झील का सौंदयीकरण किया गया है। साथ ही तीन हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। अब यह मॉर्निंग वाकर्स के लिए सुंदरतम स्‍थानों में से एक हो गया है।

एआईएडीएमके नेता पांडियाराजन ने किया अमित शाह के बयान का विरोध, कहा— हिंदी पर अपना

देश की पहली महिला आईपीएस

बता दें कि किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह टेनिस खिलाड़ी एवं राजनेता हैं। वर्तमान में पुड्डूचेरी की उप राज्‍यपाल हैं। 1952 में आईपीएस सेवा में शामिल होने वाली प्रथम भारतीय महिला अधिकारी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया है। वे संयुक्त आयुक्त पुलिस प्रशिक्षण तथा दिल्ली पुलिस स्पेशल आयुक्त (खुफिया) के पद पर कार्य कर चुकी हैं।

Video: इस तरह हुई हैदराबाद में भगवान गणेश के लड्डू की नीलामी