नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। भगवान गणेश की आराधना में पूरा देश डूबा है। जाहिर गणपति उत्सव में भक्त बप्पा को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि कई तरह के जतन किए जा रहे हैं। हर कोई अपने घर में बप्पा का एक से बढ़ कर एक मूर्ति की स्थापना कर रहा है। इस बीच गणेशोत्सव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली डायमंड नगरी सूरत में देश के सबसे महंगे गणपति की स्थापना एक व्यापारी ने अपने घर में की है।