स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि सरकार जेनेरिक दवा पर ज्यादा जोर दे रही है, इससे जो लोग महंगी दवा नहीं खरीद सकते उन्हें आसानी होगी। मंत्रालय ने ये भी बताया कि पिछले चार सालों में 3200 नए जेनेरिक दवा की दुकानें खोली गई हैं, इससे पहले इनकी संख्या 400 ही थी।