
Modi Merkel
नई
दिल्ली। जर्मनी ने भारत को मां दुर्गा की वह प्रतिमा लौटा दी है जो तस्करी के जरिए
जर्मनी पहुंच गई थी। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात की जानकारी दी है।
हैदराबाद हाउस में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात के बाद मोदी ने कहा,मां
दुर्गा की प्रतिमा लौटाने के लिए जर्मनी की डॉ मर्केल का शुक्रिया। यह प्रतिमा
दसवीं सदी की है। प्रतिमा मां दुर्गा के महिषासुर मर्दनी अवतार की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बयान में जिस प्रतिमा का जिक्र किया है
उसकी एक फोटो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर की है। यह फोटो पीएमओ के टि्वटर अकाउंट से
शेयर की गई है। मोदी ने कहा,मां दुर्गा के महिषासुर अवतार की प्रतिमा बुराई पर
अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जर्मना चांसलर ने भी अपने बयान में कहा है कि उन्हें
पता है कि भारत में इस प्रतिमा की कद्र है इसलिए जर्मनी ने यह कदम उठाया है। मां
दुर्गा की मूर्ति जम्मू कश्मीर के पुलवामा से 1990 के दशक में गायब हो गई थी। बाद
में यह प्रतिमा जर्मनी के स्टुटगार्ड के लिंडेन म्यूजियम में पाई गई।

Published on:
05 Oct 2015 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
