
अदिति अलग-अलग सड़कों पर अलग-अलग मूड में पोज देती हुई दिखीं
पटना। एक ओर बिहार हो रही भारी बारिश और इससे आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और अब तक 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ इस बाढ़ के बीच लाल ड्रेस पहने एक लड़की का फोटोशूट वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटोशूट में एक लड़की लाल गाउन पहने बिहार में पानी भरी सड़कों के बीच मुस्कुराती हुई लोगों की नजरों में चढ़ गई है।
दरअसल इस लड़की का नाम है अदिति सिंह और यह एनआईएफटी पटना की स्टूडेंट है। पटना के एक फोटोग्राफर सौरव अनुराज ने शनिवार सुबह बिहार की बारिश, बाढ़ और इसके चलते प्रदेश में हुए बुरे हालात को दिखाने के लिए अदिति के साथ एक फोटोशूट प्लान किया।
सौरव अनुराज के मुताबिक इस फोटोशूट का मकसद बस पटना के मौजूदा हालात को दिखाना है। इसे किसी गलत मकसद से शूट किया गया प्रोग्राम न समझा जाए।
अनुराज ने पटना की बोरिंग रोड और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह करीब 7 बजे यह फोटोशूट किया। इसमें उन्होंने अदिति सिंह को बतौर मॉडल पेश किया, जो अलग-अलग सड़कों पर अपने अलग-अलग पोज देती हुई अलग मूड में नजर आ रही है।
इस फोटोशूट में मेन फोकस तो वनपीस रेड गाउन पहने मॉडल पर था, लेकिन बैकग्राउंड में पानी से भरी सड़कें, सड़क पर गिरे पेड़, पानी में फंसी कार, जलमग्न सड़क से गुजरते लोगों पर किसी का ध्यान न जाए, नहीं हो सकता। यानी सोशल मैसेज देने वाली मॉडलिंग ने अपना काम बखूबी किया और सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।
गौरतलब है कि बिहार में रविवार को तीसरे दिन भी भारी बारिश का कहर जारी रहा। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों सतेंद्र नारायण सिंह व जीतन राम मांझी के घरों में भी पानी घुस गया है।
अधिकारियों की मानें तो बाढ़ व बारिश की वजह से 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़-बारिश का कहर ऐसा है कि उत्तर बिहार के कई जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गो के क्षतिग्रस्त होने की भी रिपोर्ट आई है।
प्रदेश में कई जगह बाढ़ का पानी घरों-दुकानों और अस्पतालों तक में घुस गया है। बारिश की वजह से ट्रेनों की आवाजाही, सड़क परिवहन और विमानों का संचालन प्रभावित हुआ है। लंबी दूरी की 12 ट्रेनों और कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
Updated on:
29 Sept 2019 11:09 pm
Published on:
29 Sept 2019 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
