5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फॉर्मलीन की खबरों के बीच गोवा ने बैन की दूसरे राज्यों की मछली, जुलाई तक रहेगा प्रतिबंध

गोवा के समुद्र तट पर मछलियां पकड़ने को लेकर पहले ही प्रतिबंध लगा हुआ है

2 min read
Google source verification
Goa CM

फॉर्मलीन की खबरों के बीच गोवा ने बैन की दूसरे राज्यों की मछली, जुलाई तक रहेगा प्रतिबंध

गोवा। राज्य में मछली में फॉर्मलीन पाए जाने की खबरों के बीच गोवा सरकार ने दूसरे राज्य से आयात होने वाली मछलियों पर रोक लगाने के फैसला किया है। मछलियों पर प्रतिबंध जुलाई महीने के आखिर तक जारी रहेगा। बैन से राज्य में मछलियों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि गोवा के समुद्र तट पर मछलियां पकड़ने को लेकर पहले ही प्रतिबंध लगा हुआ है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने बयान में कहा है कि, " गोवा की जनता के हित के लिए मछलियों के आयात को अगले 15 दिन के लिए बैन कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि मछली पकड़ने पर लगी रोक को अगले महीने हटा लिया जाएगा। सीएम पर्रिकर ने साथ ही ये भी दावा किया कि आयात पर रोक से मछलियों की कमी नहीं होगी। बता दें कि मछलियों के प्रजनन के समय यहां पर फीशिंग पर भी पाबंदी होती है। हालांकि मशीन बोट अगस्त में हटने वाली रोक से मुक्त हैं। मानसून आने के साथ ही हर साल की तरह 1 जून से 31 जुलाई तक राज्य में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की जाती है। गोवा के तट पर हर साल यह प्रतिबंध लगाया जाता है जिससे मछलियों को प्रजनन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

गोवा सरकार की नई योजना, अच्छी पैदावार के लिए 20 मिनट वैदिक मंत्रोच्‍चारण करें किसान

फॉर्मलीन की खबरों को किया खारिज
राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने इन खबरों को निराधार बताया था। जिसमें कहा जा रहा था कि मछलियों में फॉर्मलीन पाया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को कहा कि लोगों को यह एहसास होना चाहिए कि फर्जी खबरें या अफवाहें हानिकारक हो सकती हैं। पर्रिकर ने इस बारे में ट्वीट किए कि वह मछली में फॉर्मलीन मुद्दे की खुद निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) के मौके पर टेस्ट के बाद फॉर्मलीन की मौजूदगी बताई गई थी। बाद में एफडीए ने कहा कि मछली के नमूने में फॉर्मलीन अपने उपयुक्त स्तर पर पाया गया था और इसमें उसकी अतिरिक्त मात्रा नहीं थी। फॉर्मलीन की खबर आने के बाद तटवर्ती राज्य के लोगों ने मछली खना बंद कर दिया है।


क्या है फॉर्मलीन?
फार्मेल्डिहाइड एक कीटाणुनाशक है जो शवों को सड़ने से बचाने में उपयोग में लाया जाता है। फॉर्मलीन कैंसर कारक कैमिकल है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग