14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Discovered : रोम के निकट खुदाई में मिला प्राचीन खजाने से भरा कब्रिस्तान

खोज : दूसरी से चौथी सदी के बीच के 57 कंकाल मिले
less than 1 minute read
Google source verification
रोम के प्राचीन शहर टारक्विनिया के पास मिला कब्रिस्तान।

रोम के प्राचीन शहर टारक्विनिया के पास मिला कब्रिस्तान।

रोम. रोम के प्राचीन शहर टारक्विनिया के पास पुरातत्त्वविदों ने 57 कब्रों वाला ऐसा कब्रिस्तान खोजा है, जिसमें कंकालों के साथ सोने के गहने और कीमती पत्थर मिले हैं। यह खुदाई सौर ऊर्जा संयंत्र की एक परियोजना के लिए की जा रही थी। 52 एकड़ में फैला यह कब्रिस्तान रोम के उत्तर-पश्चिम में 80 किलोमीटर दूर प्राचीन शहर टारक्विनिया के करीब है। कब्रिस्तान में कंकालों के अवशेष 50 सेमी नीचे मिले। प्रयोगशाला में प्रारंभिक जांच में पुरातत्त्वविदों का कहना है कि ये कंकाल दूसरी से चौथी शताब्दी के बीच के हैं, जब रोमन साम्राज्य था। खास बात ये है कि इन सभी कंकालों को अच्छे ढंग से संरक्षित किया गया था। कंकालों के साथ मिले गहने, कपड़े और जूते देखकर लगता है, ये कब्रिस्तान किसी संपन्न वर्ग के लिए आरक्षित रहा होगा।

और क्या-क्या मिले
कब्र के नीचे सोने के आभूषण, चांदी की अंगूठियां, कीमती पत्थरों के ताबीज, टेराकोटा मिट्टी के बर्तन, रोमन सिक्के और कांच की वस्तुएं मिली हैं। इसके अलावा इन कब्रगाहों को बहुत ही तरीके से सजाया गया था।

प्राचीन रोमन अंत्येष्टि प्रथाएं
प्राचीन रोमनों ने कस्बों और शहरों की धार्मिक सीमाओं के बाहर, उनकी ओर जाने वाली सडक़ों के किनारे कब्रिस्तान बनाए थे। आमतौर पर, रोमन अंतिम संस्कार के पांच चरण होते थे। एक जुलूस, दफन या दाह संस्कार, स्तुति, दावत और स्मरणोत्सव।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग