3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश में पहली बार उच्च अदालत में लाइव हुई सुनवाई, Gujarat High Court ने यूट्यूब पर किया प्रसारण

Gujarat Hight Court का ऐतिहासिक फैसला गुजरात हाई कोर्ट की सुनवाई अब आप यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं सोमवार को You Tube पर की गई लाइव स्ट्रीमिंग

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat High court live Streaming

गुजरात हाई कोर्ट में पहली बार लाइव सुनवाई

नई दिल्ली। गुजरात हाईकोर्ट ( Gujarat High Court ) में पहली बार सुनवाई का लाइव प्रसारण हो रहा है। खास बात यह है कि यह हाईकोर्ट के इतिहास का पहला मामला है। गुजरात हाईकोर्ट ने घोषणा की थी कि वह सोमवार से मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ की कोर्ट से लाइव स्ट्रीमिंग की कार्यवाही शुरू कर देगा। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष कार्यवाही को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है।

गुजरात हाई कोर्ट की सुनवाई अब आप यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं। गुजरात हाई कोर्ट, देश में पहला ऐसा हाई कोर्ट बन गया है, जो यूट्यूब के जरिए सुनवाई को लाईव स्ट्रीम कर रहा है।

दिशा सालियान मौत मामले की सीबीआई जांच वाली सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष होने वाली सुनवाई को यूट्यूब पर लाइव प्रसारित किया गया। इस लाइव प्रसारण के पीछे गुजरात हाईकोर्ट ने सर्वोच्च न्यायाल के उस फैसले का उदाहरण दिया, जिसमें जिक्र किया गया था कि, जनता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित अदालतों की सुनवाई देखने की अनुमति दी जानी चाहिए।
आपको बता दें कि कोरोना संकट के चलते देशभर में कोर्ट की सुनवाई ऑनलाइन ही की जा रही हैं। वर्चुअल सुनवाई के जरिए ही कई अहम फैसले दिए जा रहे हैं।

Story Loader