17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात नगरपालिका चुनाव: सभी 6 निगमों में BJP को बड़ी बढ़त, जश्न का माहौल

Highlights छह नगर निगमों में 144 वार्डों में 576 सीटों के लिए वोटिंग 21 फरवरी को हुई थी। भाजपा को छह में से पांच महानगर पालिका में बहुमत मिल चुका है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat municipal elections

नई दिल्ली। गुजरात नगरपालिका चुनाव परिणाम 2021 घोषित हो रहे हैं। गुजरात के छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर में चुनावों में मतों की की गिनती सुबह 9 बजे शुरू हुई।

कोरोना वायरस के नए वैरियंट का पता लगाएगा जीनोम सीक्‍वेंसिंग, 900 सैम्‍पल भेजे गए

अभी तक के घोषित नतीजों में भाजपा को अहमदाबाद में 67 में से 57, राजकोट में 55 में से 51, जामनगर में 60 में से 46, भावनगर में 36 में से 31, वडोदरा में 76 में से 61 और सूरत में 48 में से 40 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को अहमदाबाद में 10, राजकोट में 4, जामनगर में 11, भावनगर में 5 और वड़ोदरा में 7 सीटें मिली हैं।

भाजपा को छह में से पांच महानगर पालिका में बहुमत मिल चुका है। भाजपा 339 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। छह नगर निगमों में 144 वार्डों में 576 सीटों के लिए वोटिंग 21 फरवरी को हुई थी।

किसके कितने उम्मीदवार मैदान में हैं

छह नगर निगम में कुल 2,276 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के 577, कांग्रेस के 566,आप के 470,एनसीपी के 91 अन्य पार्टियों के 353, वहीं निर्दलीय 228 हैं।