scriptIndependence day wishes 2021 : स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें इस तरह शुभकामनाओं के संदेश | Happy Independence Day 2021: Wishes, Messages, Images, Quotes, Status, | Patrika News
विविध भारत

Independence day wishes 2021 : स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें इस तरह शुभकामनाओं के संदेश

Independence day wishes 2021: 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था । यह दिन भारत वासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश देकर इस दिन को यादगार बनाते हैं । आप भी अपनों को इसमें से कोई संदेश भेजकर इस दिन को यादगार बना सकते हैं।

मुंबईAug 14, 2021 / 07:43 pm

Subodh Tripathi

Independence day wishes 2021

Independence day wishes 2021

15 अगस्त देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी मिली थी। इस बार हम 75 वा स्वतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। इस अवसर पर लोग स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित करते हैं। क्योंकि इस बार कोरोना वायरस के चलते अधिकतर लोग घर से बाहर नहीं निकलेंगे । ऐसे में लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से भी शुभकामना संदेश भेज कर इस दिन को यादगार बनाएंगे। इसलिए आप भी इनमें से कोई मैसेज, शुभकामना संदेश का उपयोग कर सकते हैं।
………………………..

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है।

जहां जाति भाषा से बढ़कर, देश प्रेम की धारा है।

जहां हर जुबां पर सर्वधर्म समभाव और जय हिंद का नारा है।
निश्चल, पावन, प्रेम पुराना, वह भारत देश हमारा है।

………………………..

वतन है मेरा सबसे महान।

प्रेम सौहार्द का दूजा नाम।

वतन ए आबरू पर है सब कुर्बान।

शांति का दूत है मेरा हिंदुस्तान।
यह दिन है अभिमान का, है माता के मान का।

नहीं जाएगा रक्त व्यर्थ, वीरों के बलिदान का।

स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं…

……………………………

दें सलामी इस तिरंगे को जिसमें तेरी शान है।
सिर हमेशा ऊंचा रहे इसका, इसमें बसती हमारी जान है।

Home / Miscellenous India / Independence day wishes 2021 : स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें इस तरह शुभकामनाओं के संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो