4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#HappyBirthdaytoPM: सोशल मीडिया पर छाया रहा PM Modi का जन्मदिन

जहां देशभर में पीएम के जन्मदिन को सेवा दिवस के रुप मनाया गया। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लगा रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devesh Kumar Sharma

•

Updated: 17 Sep 2017, 7:00 PM IST

567 किलो का विशेष लड्डू

567 किलो का विशेष लड्डू

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 67 साल के हो गए हैं। नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर सुबह-सुबह गांधीनगर जाकर पीएम मोदी ने अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया था। जहां देशभर में पीएम के जन्मदिन को सेवा दिवस के रुप मनाया गया। वहीं विभिन्न देशों से अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लगा रहा। साथ पीएम के शुभचिंतकों और समर्थकों की ओर से उनके लिए कई विशेष तोहफे भेजे गए। सोशल मीडिया पर भी पीएम के लिए ग्रीटिंग कार्ड, स्कै च, केक समेत कई कलाकृतियों के चित्र शेयर किए गए। पीएम को शुभकामनाएं देने के लिए हैश टैग ‘हैप्पीबर्थडेटूपीएम’ दिनभर ट्रेंड में रहा।

प्रधानमंत्री के धुर-विरोधियों में से एक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने लिखा ‘जन्मदिन की बधाई, भगवान आपको लंबी उम्र और स्वस्थ शरीर दे।’ जबकि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कहा, ‘मोदी जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। भगवान उन्हें अपनी गलतियों को स्वीकारने और उन्हें सुधारने की सदबुद्धि दे।’

वहीं केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और भाजपा नेताओं के अलग-अलग अंदाज में पीएम का जन्मदिन मनाया। इनके अलावा भारत में अमरीकी राजदूत ने ट्विटर पर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पीएम मोदी की फोटो शेयर की तो वहीं रूसी राजदूत आनातोली कांगापोलव ने पीएम मोदी को खुद अपने हाथ से हिंदी में पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी। जबकि खेल जगत से पंकज आडवाणी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग जबकि फिल्म इंडस्ट्री से मंधुर भंडारकर, अनुपम खेर, अनिल कपूर और रणदीप हुडा ने भी शुभकामनाएं देते हुए अपने साथ के फोटो शेयर किए। इनके अलावा आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा दिल्ली सुलभ इंटरनेशनल संस्था की ओर से पीएम का जन्मदिन स्वच्छता दिवस के रुप में मनाते हुए बनाए गए 567 किलो का विशेष लड्डू लोकार्पित किया गया।