23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा में ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक सवाल से खड़ा हुआ बवाल, SSC चेयरमैन सस्पेंड

SSC की सिविल जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादित सवाल को लेकर ब्राह्माण समाज ने आपत्ति जताई थी।

3 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

May 17, 2018

manohar lal khattar

manohar lal khattar

चंडीगढ़। हरियाणा में इन दिनों राज्य कर्मचारी चयन आयोग की सिविल जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादित सवाल को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस विवाद के बीच राज्य की खट्टर सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि भूषण भारती को तब तक के लिए निलंबित रखा जाएगा, जब तक इस मामले की जांच पूरी ना हो जाए। राज्य सरकार ने ये फैसला अपनी पार्टी के ब्राह्मण विधायकों, सांसदों और ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ हुई मीटिंग के बाद लिया है। भारत भूषण भारती की निलंबन की जानकारी खुद हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने की है।

विवादित सवाल के बाद चेयरमैन को किया गया सस्पेंड
आपको बता दें कि हरियाणा के इतिहास में यह पहला मौका है जब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन को किसी विवाद के चलते निलंबित किया गया है। दरअसल, मामला ये ब्रह्माण समाज से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सिविल जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण समाज से जुड़ा एक विवादित सवाल पूछा गया था, जिसको लेकर बवाल खड़ा हो गया। मामला संज्ञान में आते ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने खेद जताते हुए तत्काल प्रभाव से इस प्रश्न को हटाते हुए दोषी अफसर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसके अलावा परीक्षा के लिए प्रश्‍नपत्र तैयार करने वाले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सिविल जूनियर इंजीनियर की परीक्षा का प्रश्न पत्र सेट करने वाले मुख्य परीक्षक के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है।

2 घंटे की अहम बैठक के बाद सस्पेंड का लिया गया फैसला
राज्य कर्मचारी आयोग के चेयरमैन को हटाने का फैसला बुधवार देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बुलाए गए भाजपा के ब्राह्मण विधायकों तथा मंत्रियों और समाज के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं की करीब दो घंटे चली अहम बैठक में लिया गया। भारती तब तक राज्य कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन पद से निलंबित रहेंगे, जब तक इस पूरे मामले की जांच चलेगी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के तमाम ब्राह्मण विधायकों, मंत्रियों, बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन तथा ब्राह्मण समुदाय के प्रमुख लोगों को बुलाया गया। बैठक में ब्राह्मण जनप्रतिनिधियों से पूछा गया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सिविल जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में विवादित सवाल पूछने वाले मुख्य परीक्षक के विरुद्ध वे क्या कार्रवाई चाहते हैं।

मंत्रियों में भी था भारती के खिलाफ आक्रोश
हरियाणा के विपक्षी राजनीतिक दल तो आयोग द्वारा विवादित सवाल पूछे जाने का विरोध कर ही रहे थे, लेकिन राज्य सरकार के मंत्रियों में भी विवादित सवाल पूछे जाने पर कड़ी नाराजगी थी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पहले ही अपनी नाराजगी जता चुके थे। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी बुधवर को अपनी नाराजगी से आयोग के चेयरमैन तथा मुख्यमंत्री को वाकिफ करा दिया था। राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स भी विवादित सवाल पूछे जाने का विरोध कर रहे थे।

क्या था परीक्षा में विवादित सवाल
आपको बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित जूनियर सिविल इंजीनियर की लिखित परीक्षा में प्रश्‍न पत्र में ब्राह्मणों से जुड़े एक विवादास्पद सवाल पूछा यगा था। बीते 10 अप्रैल को हुई इस परीक्षा में पूछा गया था कि कौन-सा हरियाणा में अपशकुन नहीं माना जाता है? जवाब में चार विकल्प दिए गए जिसमें पहला खाली घड़ा, दूसरा फ्यूल भरा कास्केट, तीसरा काले ब्राह्मण से मिलना और चौथा ब्राह्मण कन्या को देखना था। आंसर बुक में इस सवाल का जवाब ब्राह्मण कन्या को देखना था। इसी सवाल को लेकर पूरा विवाद खड़ा हुआ। मामला संज्ञान में आते ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने खेद जताते हुए तत्काल प्रभाव से इस प्रश्न को हटाते हुए दोषी अफसर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग