पेगासस जासूसी मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है और संसद के दोनों सदनों में इसको लेकर हंगामा कर रहा है, जिसकी वजह से सदनों का कार्यवाही बाधित है। आज इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, तो देशभर की निगाहें सुप्रीम कोर्ट टिकी हुई हैं।