भरी बारिश और जल भराव के चलते मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के निचले और उपनगरीय इलाकों में पानी भरने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को पूरी रात मुंबई में बारिश हुई। इससे दादर, सियोन, वडाला, कुर्ला, मीरा रोड, पनवेल, चेम्बूर, नाला सोपारा आदि इलाकों में पानी भर गया । इन इलाकों में जमकर बारिश हुई। वडाला रेलवे स्टेशन की पटरियां पानी में डूब गईं जिसके चलते हार्बर लाइन की लोकल रेल सेवाओं पर असर पड़ा है।