23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, हाई टाइड की चेतावनी हुई जारी
Play video

Video: मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, हाई टाइड की चेतावनी हुई जारी

बीती रात भी मुंबई के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 10 Jul 2018, 10:23 AM IST

मुंबई। मुंबई में बारिश से लोगों को आज भी राहत नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने मुंबई में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। प्रशासन की तरफ से शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस अलर्ट के बाद मुंबई शहर में लोग कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैँ। बीती रात भी मुंबई में जोरदार बारिश हुई है। कई इलाकों में पानी इस कदर भर गया है कि लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं रेल, हवाई और सड़क यातायात पूरी तरह से ठप्प है और जो थोड़ा बहुत चल भी रहा है वो भी देरी से। भारी बारिश की वजह से समुद्र का जलस्तर भी बढ़ा है और समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरें लोगों को डरा रही हैं।

ये वीडियो मंगलवार तड़के का है, जब बारिश के दौरान समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रहीं थीं। बारिश की वजह से मुंबई बेहाल हो चुकी है। रविवार को तो ठाणे के शंकर चौक पर एक हादसे का वीडियो भी लोगों को डरा रहा है। दरअसल, उस वीडियो में एक बाइकसवार महिला सड़क पर भरे पानी की वजह से गड्ढे में गिर गई और पीछे से आ रही बस के नीचे वो महिला आ गई, जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।