14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल: मानसून कमजोर से पड़ने बढ़ा तापमान, 10 जुलाई के बाद होगी बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून के तीसरे दिन भी कमजोर पड़ने की वजह से हिमाचल में पारा चढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 10 जुलाई तक बनी रह सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 7 Jul 2018, 3:14 PM IST

Monsoon

Monsoon

नई दिल्ली। देश में भले ही मानसून ने दस्तक दे दी हो लेकिन कई ऐसे राज्य हैं जहां मानसून अभी भी कमरजोर बना हुआ है। मानसून के कमजोर होने के कारण पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। ऐसी ही स्थिति हिमाचल में बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के तीसरे दिन भी कमजोर पड़ने से हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पारा चढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्तिथि 10 जुलाई तक बनी रह सकती है। इसके बाद ही बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें-परमाणु समझौता: बोले ईरानी विदेश मंत्री जावेद, वियना में हुई बैठक रचनात्मक

पांच जुलाई से ही मानसून कमजोर बना है

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला, नारकंडा, कुफरी, चैल, कसौली, पालमपुर, धर्मशाला, डलहौजी और मनाली में बारिश नहीं हुई। इन क्षेत्रों में पांच जुलाई से ही मानसून कमजोर बना है। उन्होंने बताया कि जो मानसून 5 जुलाई से क्षेत्र में कमजोर हो गया था, 10 जुलाई तक निष्क्रिय रहेगा।

यह भी पढ़ें-नवाज शरीफ ने की घोषणा, मैं जल्द आ रहा हूं पाकिस्तान

लगातार जारी है गर्मी का कहर

राज्य की राजधानी में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । वहीं, धर्मशाला में 20.6 डिग्री, लाहौल-स्पीति जिले के केलोंग में 9.9 डिग्री और मनाली में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अगर शुक्रवार की बात करें तो शुक्रवार को इन शहरों का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, 18 डिग्री, 9.1 डिग्री और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें-परमाणु समझौता: बोले ईरानी विदेश मंत्री जावेद, वियना में हुई बैठक रचनात्मक

कई नदियों का जलस्तर घटा

एक अधिकारी ने बताया कि बारिश ना होने की वजह से सतलुज, ब्यास और यमुना नदियों और उनकी सहायक नदियों का जलस्तर घटा हुआ है। जल स्थर घटने की वजह से हिमाचल में पारा और चढ़ गया है। पार चढ़ने की वजह पहाड़ी इलाके में भीषण गर्मी पढ़ रही है।