विविध भारत

इतिहासकार रामचंद्र गुहा बोले, गांधी के बाद नेहरू-पटेल ने मिलकर भारत का निर्माण किया

रामचंद्र गुहा ने कहा कि पटेल और नेहरू दोनों ने आधुनिक भारत की बुनियाद खड़ी करने में मदद की।

less than 1 minute read
Jan 20, 2019
इतिहासकार रामचंद्र गुहा बोले, गांधी के बाद नेहरू-पटेल ने मिलकर भारत का निर्माण किया

नई दिल्ली। इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने रविवार को कहा कि 1948 में गांधी की हत्या के बाद जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल ने मिलकर भारत का निर्माण किया। गुहा ने कहा कि आज निहित स्वार्थी लोग दोनों दिग्गजों के बीच प्रतिद्वंद्विता की कहानियां पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटेल और नेहरू दोनों ने आधुनिक भारत की बुनियाद खड़ी करने में मदद की।

अपीजे कोलकाता साहित्योत्सव के समापन के दिन लेखक-अनुवादक त्रिदिप सुहरुद के साथ एक सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि गांधी के निधन के बाद पटेल और नेहरू ने अपने मतभेदों को दरकिनार कर दिया और भारत को एकजुट बनाए रखा। उन्होंने आधुनिक भारत की बुनियाद रखी। पटेल के निधन के बाद भी नेहरू ने गांधी की विरासत को आगे बढ़ाया।

गुहा ने इस बात पर खेद जताया कि दोनों नेताओं को मरणोपरांत निहित स्वार्थी लोग एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि गांधी की अधिकांश आलोचनाएं निराधार हैं और नासमझी के कारण हैं। गुहा ने कहा कि गांधी को उनके निजी जीवन में परास्त करना असंभव है।उन्होंने कहा कि नेहरू की आलोचना अलग है।

इतिहासकार ने दावा किया, 'नेहरू के वंशज उनकी विरासत का गलत तरीके से दावा करते हैं। जब (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी राजीति से संन्यास लेंगे तभी हम सही मायने में नेहरू की महानता को समझ पाएंगे। पीढ़ियों द्वारा लगातार किए गए गलत कामों को नेहरू से जोड़ दिया गया है।'

Published on:
20 Jan 2019 06:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर