15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनीप्रीत सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम से मिली, एक महीने में दोनों की दूसरी मुलाकात

राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म करने को लेकर 2017 में दोषी करार दिया गया था। हनीप्रीत, पंचकूला हिंसा की घटनाओं में आरोपी है।

less than 1 minute read
Google source verification
honeypreet

हनीप्रीत सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम से मिली, एक महीने में दोनों की दूसरी मुलाकात

नई दिल्ली। हरियाणा में जेल अधिकारियों ने सोमवार को हनीप्रीत इंसा (honeypreet insa) को जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से मुलाकात की इजाजत दी। राम रहीम (ram rahim ) को अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म करने को लेकर 2017 में दोषी करार दिया गया था। हनीप्रीत, पंचकूला हिंसा की घटनाओं में आरोपी है। एक महीने से कम समय में दोनों की यह दूसरी मुलाकात है। पिछली बार हनीप्रीत राम रहीम से 9 दिसंबर को मिली थी।

जेल के अंदर दोनों की मुलाकात आधे घंटे चली

अधिकारियों ने बताया कि राम रहीम और हनीप्रीत के बीच सोमवार को हुई मुलाकात आधा घंटा चली। इस दौरान वकील भी मौजूद रहे। राम रहीम (51) इस समय रोहतक की हाई सिक्युरिटी सुनारिया जेल में बंद है। बीते महीने, राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा था कि यह हनीप्रीत का अधिकार है कि वह अपने पालक पिता राम रहीम से मिले।

अनिल विज ने किया था समर्थन

उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति का दोषी व्यक्ति से मिलने का समान अधिकार है और कानून किसी को उस व्यक्ति से मिलने को नहीं रोक सकता। भाजपा के बुजुर्ग नेता अनिल विज अपने इस बयान को लेकर चर्चा में रहे हैं कि 'अब तो नोटों से भी गांधी को हटाया जाएगा'। यह बात उन्होंने खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाए जाने पर उठेसवाल के जवाब में कहा था।