बीते कुछ दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही बारिश से सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ गया है। इस बीच हैदराबाद से एक रोचक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के घर में सांप घुस आया था। बार-बार शिकायत के बाद भी जब नगर निगम वाले उसे पकड़ने नहीं पहुंचे तो गुस्से में आकर शख्स सांप लेकर नगर निगम के दफ्तर पहुंच गया।
नगर निगम का दफ्तर और दफ्तर के टेबल पर एक जहरीला सांप... सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह मंजर नजर आता है। लेकिन इस मंजर के पीछे की जो कहानी है, जो सरकारी विभागों की लापरवाही से आम लोगों को हो रही परेशानी का जीवंत उदाहरण है। दरअसल सरकारी विभाग में बैठे कर्मचारी-अधिकारी आम लोगों की शिकायत पर कितने लापरवाह हैं, इसका एक उदाहरण हैदराबाद से सामने आया है। हैदराबाद में बीते कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण लोगों के घरों में सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में एक शख्स के घर में सांप घुस आया था। सांप पकड़ने के लिए उसने कई बार नगर निगम को कहा, लेकिन जब कोई नहीं आया तो अंत में आजिज होकर उस शख्स ने खुद से सांप को पकड़ा और उसे लेकर नगर निगम के दफ्तर पहुंच गया।
जीएचएमसी वार्ड में छोड़ गया सांप
कहा जाता है कि जिस अधिकारी की टेबल पर सांप छोड़ा गया था, वो उस शख्स ने खुद ही पकड़ा था। यह सांप उसके घर में ही निकला था। बाद में वह उसे मंगलवार को अलवाल में जीएचएमसी वार्ड कार्यालय में ले गया था। कहा जा रहा है कि यह सांप शख्स के घर पर निकला था। जब नगर निगम के कर्मचारी उसे पकड़ने नहीं गए, तो
वो खुद ही उसे पकड़कर गुस्से में दफ्तर ले आया।
भाजपा नेता ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
नगर निगम के अधिकारी के टेबल पर सांप का यह वीडियो भाजपा के युवा नेता विक्रम गौड़ ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में सांप एक मेज पर दिखाई दे रहा है और एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक शिकायत दी गई थी। हालांकि मामला स्पष्ट नहीं है कि शिकायत क्या थी? सांप देखकर कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाहर निकल गए। हालांकि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बाद में सांप को पकड़वा गया।
यह भी पढ़ें - लापरवाही की हद! नसबंदी के बाद भी प्रेग्नेंट हो गई महिला, CMO बोले- मुआवजा मिलेगा