घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर तहसीलदार समीर शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गेतरा पंचायत के सरपंच गिरधारी सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष महिलाओं को मना किया जाता है, लेकिन वे छुई मिट्टी निकालने के लिए पहुंचती हैं।