गौरतलब है कि दिल्ली का सफदरजंग बीते 118 वर्षों यानी वर्ष 1901 से अब तक 30 दिसंबर को सबसे ठंडा दर्ज किया गया है। दिसंबर के महीने में यहां दिन का अधिकतम तापमान आज सबसे कम है, जो इससे पहले 28 दिसंबर 1997 को सबसे कम 11.3 डिग्री दर्ज किया गया था। और आज सोमवार को दिन के अधिकतम तापमान के नीचे रहने का रिकॉर्ड अगले 3-4 घंटे में टूट सकता है।