21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Forecast: 24 घंटे में महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा में दस्तक देगा Monsoon, होगी झमाझम बारिश

-Weather Forecast: मानसून ( Monsoon 2020 ) ने अपनी रफ्तार तेज कर ली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 जून को पूर्वोत्तर भारत ( Northeast India ) के राज्यों में मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, नागालैंड और असम के कई इलाकों में प्रवेश कर गया है।-वहीं, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और बिहार में अगले 24 घंटों में मानसून ( Monsoon 2020 Date ) दस्तक दे सकता है।-मौसम विभाग ( IMD Forecast ) का कहना है कि इस बार मानसून ( Monsoon Rain ) की जमकर बारिश होगी, जो कि किसानों के लिए राहतभरी खबर है।

2 min read
Google source verification
imd forecast monsoon 2020 update likely to arrive in odisha Maharashta

IMD Forecast: 24 घंटों में महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा में दस्तक देगा Monsoon, होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली।
Weather forecast मानसून ( Monsoon 2020 ) ने अपनी रफ्तार तेज कर ली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 जून को पूर्वोत्तर भारत ( Northeast India ) के राज्यों में मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, नागालैंड और असम के कई इलाकों में प्रवेश कर गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और बिहार में अगले 24 घंटों में मानसून ( Monsoon 2020 Date ) दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग ( IMD Forecast ) का कहना है कि इस बार मानसून ( Monsoon Rain ) की जमकर बारिश होगी, जो कि किसानों के लिए राहतभरी खबर है। इसके साथ ही गर्मी से तप रहे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली एनसीआर ( Delhi Weather ) समेत कई राज्यों में प्री मानसून ( Pre Monsoon 2020 ) की बारिश से राहत मिल सकती हैं।

24 घंटे में दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र के दक्षिणी कोंकण-गोवा क्षेत्र और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र में प्रवेश कर जाएगा। इसके अलावा 48 घंटे में पूरे राज्य में पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं, 11 जून को मानसून ओडिशा पहुंचने की संभावना है, जिसके साथ ही भारी बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। झारखंड, बिहार में भी अगले 24 घंटों में मानसून के प्रवेश की पूरी संभावना है। 12 जून को इन राज्य में बादल छाएंगे और बारिश होगी।

मानसून प्रवेश स्थितियां अनुकूल
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून के आगमन की स्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग तक मानसून पहुंच गया है। खाड़ी के मध्य भाग में बने निम्न दबाव क्षेत्र अगले 48 घंटों में और सक्रिय हो जाएगा। जिससे मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

इधर, गर्मी का कहर
राजस्थान ( Rajasthan Weather ) समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले दो दिन से भीषण गर्मी का दौर जारी है। बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। तापमान में भी इजाफा देखा गया है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी 48 घंटों में बारिश होने से गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।